- Advertisement -
उन्होंने कहा कि 09 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चयनित वादों में दावाकर्ता एवं बीमा कंपनियों के बीच समझौता करायें।
प्रि-काउंसलिंग के जरिए वादों के निष्पादन को सुनिश्चित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी है कि विगत लोक अदालतों की तुलना में हम बेहतर प्रदर्शन करें ताकि सूबे बिहार में जिले को सम्मानित स्थान प्राप्त हो सके।
बैठक में अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद, ध्रुव कुमार ठाकुर, चंद्रधर मल्लिक, जवाहर कुमार झा, सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, कौशलेंद्र नारायण श्रीवास्तव, मोहम्मद मकसूद और पल्लवी कुमारी मौजूद थे।





