Featured

मधुबनी  :   लोन ग्रुप लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:मधुबनी पुलिस ने आधार कार्ड और बाइक किया बरामद, 3 अन्य साथियों की तलाश जारी

मधुबनी में एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के लोन ग्रुप से जुड़े लूटकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। खुटौना फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि​​​​लौकहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को अंधारवन चौक से बाघा कुशमार निवासी अमानतुल्ला उर्फ मुंशी को गिरफ्तार किया है।

आधार कार्ड और नगदी बरामद

पूछताछ में आरोपी ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके पास से लूटे गए आधार कार्ड और 3,000 रुपये की नकदी बरामद की गई है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

आरोपी ने अन्य साथी का किया खुलासा

आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। जिसमें मो.रज्जाक, जीवछ यादव और शिव कुमार यादव शामिल है। पुलिस इन तीनों की तलाश में जुटी है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमानतुल्ला का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उस पर सकरी, झंझारपुर, फुलपरास और लौकहा थानों में कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *