Featured

समस्तीपुर  :    17 जनवरी को समस्तीपुर में लगेगा जॉब कैंप, 15 हजार तक मिलेगी सैलरी, इन पदों पर होगी बहाली 

बिहार के समस्तीपुर जिले में 17 जनवरी को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जॉब कैंप जिला नियोजन कार्यालय परिसर में ही आयोजित किया जाएगा. युवाओं का चयन पर्यवेक्षक, टेकनीशियन और रिसेप्शनिस्ट के पद पर होगा. चयनित युवाओं को 10, 500 से लेकर 15 हजार तक की सैलरी दी जाएगी. जॉब कैंप में शामिल होने वाले युवाओं को एनएससी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.

समस्तीपुर. अगर आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है. समस्तीपुर जिला नियोजन कार्यालय द्वारा 17 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. यह मेला सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2बजे तक चलेगा. इसमें शिवा इंटरप्राइजेज द्वारा विभिन्न जॉब अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए ग्रेजुएशन, आईटीआई या अन्य डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जॉब सेक्टर मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल्स और टू व्हीलर से संबंधित होगा. इस कैंप में उम्मीदवारों के लिए 10,500 रुपए से लेकर 15 हजार रूपए तक महीने की सैलरी प्रदान की जाएगी. इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

 

इन पदों पर युवाओं की होगी बहाली इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तक रखी गई है और उम्मीदवारों को विभिन्न जॉब टाइटल्स के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा. जिनमें पर्यवेक्षक, टेकनीशियन और रिसेप्शनिस्ट के पद शामिल है. अगर आप भी इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं तो समस्तीपुर जिला नियोजन कार्यालय के रोजगार मेला में जरूर शामिल हों और अपनी नौकरी की तलाश को सफल बनाएं. इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले को फॉर्मल ड्रेस में ही आना होगा. साथी ही बायोडेटा का दो फोटो कॉपी लेकर आना होगा. इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण साथ लेकर आना होगा. वहीं युवाओं का एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. जॉब कैंप का आयोजन समस्तीपुर जिला नियोजन कार्यालय मोहनपुर रोड में आयोजित होगा.

 

युवाओं के लिए लगातार जॉब कैंप हो रहे आयोजित समस्तीपुर जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने  बताया कि मुख्य उद्देश्य यह है कि हर महीने कम से कम समस्तीपुर जिले में दो जॉब कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि आस-पास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सके.

 

उन्होंने बताया कि हमेशा प्रयास रहता है कि जिले के अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जॉब कैंप आयोजित किए जाते हैं. इसी को ध्यान रखते हुए 17 जनवरी को समस्तीपुर जिला नियोजन कार्यालय परिसर में एक और जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. इच्छुक उम्मीदवार इस कैंप में सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक हिस्सा ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *