Featured

प्रेमी संग संबंध बनाते पकड़ाई 2 बच्चों की मां:सहरसा में लवर को बाहों में रख ग्रामीणों से बचाया, पति बोला-आने दो फिर करेंगे कुटाई।

सहरसा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता बाहों में अपने से 4 साल छोटे एक लड़के को लेकर बैठी दिख रही है। दोनों प्रेमी जोड़े को ग्रामीण घेर कर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं, महिला कह रही है पुलिस को बुलाओ।

ग्रामीण ने बताया कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। हमलोग जब लड़के को पकड़ने लगे तो वो भागने लगा। महिला का कहना था कि वो लड़का उसका भाई है। हमलोग जब लड़के को पकड़कर उसकी पिटाई करने लगे, तब उसने बताया कि वो उसका प्रेमी है। घटना बुधवार देर रात का बताया जा रहा है।

सूचना पर थाने से एक होमगार्ड विपिन कुमार और चालक आशीष कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने प्रेमी युगल को अपनी अभिरक्षा में लिया है। इसके बाद इलाज के बहाने ले जाने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए।

दोनों प्रेमी जोड़े पहले से हैं शादीशुदा

विवाहिता की पहचान मिथलेश तांती की पत्नी(26) के रूप में हुई है। वहीं, प्रेमी विशाल कुमार(22) मधेपुरा के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। महिला का पति 3 महीने पहले पंजाब कमाने के लिए चला गया था। महिला को दो बच्चे हैं, एक 5 साल बेटा और दूसरा 3 साल बेटी है।

करीब 3 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों सोशल मीडिया के जरिए मिले थे। प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं।

पति ने कहा- आने दो मारपीट करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा

जब लव बर्ड्स को लोगों ने घेरकर पूछताछ शुरू की तो महिला चिल्लाने लगी। उसने कहा कि मेरे प्रेमी के साथ मारपीट किए हो तो अब पुलिस को बुलाओ। वहीं, गांव वाले जोर-जबरदस्ती कर कहने लगे कि दोनों की शादी करवाओ। बोलो की तुम दोनों लवर हो।

 

वहीं, वीडियो में ये भी सुनाई दे रहा है कि गांव वाले महिला के पति से फोन पर बात कर इस घटना की जानकारी दे रहे हैं। ग्रामीण ने पति से कहा कि महिला उस लड़के से शादी करना चाहती है, क्या आप करवाएं? इसपर पति ने कहा कि आने दो मुझे, मारकर सब ठीक कर देंगे।

वहीं, घटना के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उन्होंने दोनों से पूछताछ की फिर गांव से प्रेमी जोड़े को लेकर जाने लगे। इस दौरान प्रेमी ने बताया कि उसका मोबाइल गांव वाले रख लिए हैं। जब पुलिस गांववालों से फोन मांगने लगी तो लोगों ने पुलिस के साथ भी बहस शुरू कर दिया।

थाने में दर्ज नहीं की गई उपस्थिति

गुरुवार को जब ग्रामीण थाने पहुंचे और पूछताछ की, तो पता चला कि थाने में दोनों की न तो कोई उपस्थिति दर्ज की गई है और न ही कोई प्राथमिकी। दोनों प्रेमी जोड़े को पुलिस रास्ते में भी छोड़कर चली गई थी। इस मामले से ग्रामीणों में आक्रोश है।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि मौके पर पहुंचे पुलिस दल में कोई पदाधिकारी नहीं था। कोई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल नहीं थी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने एसपी और वरीय प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की अनैतिक गतिविधियों और पुलिस की लापरवाही से गांव में सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।

इटहरी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र ने कहा कि दोनों बालिग हैं। दोनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन वो लोग वहां से फरार हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *