Friday, April 24, 2026
Homeजन सुराज राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह सहरसा पहुंचे:बोले- एनडीए से सीधा मुकाबला,...

जन सुराज राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह सहरसा पहुंचे:बोले- एनडीए से सीधा मुकाबला, महागठबंधन कहीं नजर नहीं आ रही।

- Advertisement -

चारों सीट के प्रत्याशियों का करेंगे प्रचार,जनता से वोट की अपील

- Advertisement -

उदय सिंह ने जानकारी दी कि वे स्वयं इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता से जन सुराज के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन चारों सीटों पर जन सुराज के उम्मीदवारों का सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशियों से है, जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार चुनावी परिदृश्य में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

- Advertisement -

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की बैठक।
जन सुराज को मिल रहा लोगों का अपार समर्थन

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन उनकी जमीनी उपस्थिति नहीं दिख रही। इसके उलट जन सुराज के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उदय सिंह ने आगामी चुनाव में पार्टी की कामयाबी का भरोसा जताया। उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण में 6 नवंबर को इन चारों सीटों पर मतदान होना है।

एनडीए सरकार पर लगाया ‘जंगलराज’ का आरोप

मोकामा की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उदय सिंह ने जन सुराज समर्थक दुलार चंद्र यादव की हत्या को दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने एनडीए सरकार पर ‘जंगलराज’ के आरोपों को लेकर सवाल उठाए और पुलिस से 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने की मांग की।

सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के अनुसार अनंत सिंह के काफिले से गोली चली थी, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता जन सुराज के साथ है और पार्टी सहरसा की चारों सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular