Featuredप्रादेशिक

घात लगाए बदमाशों ने प्रधानाध्यापिका को गोली मारकर उतारा मौत के घाट।

बिहार के कैमूर जिले में बदमाशों ने एक प्रधानाध्यापिका की गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के लक्षनपूरा के रहने वाले योगेंद्र सिंह की पत्नी जयंती सिंह के रूप में हुई है, जोकि लक्षनपुरा के बलुआ गांव में स्थित विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को जयंती सिंह अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनको गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मृतका के पति योगेंद्र सिंह ने अपने भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *