Featured

दरभंगा के जिलाधिकारी ने की मेराथन बैठक

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

बैठक में यह जानकारी दी गई कि विभागीय निर्देशानुसार अप्रैल, मई एवं जून माह के लिए अग्रिम खाद्यान्न उठाव कर जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं को उपलब्ध कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी समयबद्ध तरीके से खाद्यान्न का उठाव सुनिश्चित करें।

 

समीक्षा के क्रम में यह भी पाया गया कि परिवहन अभिकर्ताओं द्वारा पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता समय पर नहीं कराई जा रही है,जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है।

जिलाधिकारी ने परिवहन अभिकर्ता (मुख्य) एवं डोर स्टेप डिलीवरी एजेंसी को एग्रीमेंट के अनुरूप समय पर पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि विभागीय लक्ष्य के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में वरीय उप समाहर्ता श्री निशांत कुमार, एफसीआई के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *