मृतक मक्खाचक मोहल्ला के रहने वाले विनोद साह का पुत्र अभिमन्यु कुमार (18 वर्ष) है। मारपीट में मृतक अभिमन्यु के चाचा बिट्टू साह एवं रिश्ते के भाई राजन कुमार घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
10 कट्ठा पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
स्थिति को नियंत्रण में कर चार लोगों को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मृतक अभिमन्यु के चाचा बिट्टू साह सहित अन्य लोगों ने बताया कि घर के बगल में ही साढ़े 10 कट्ठा पुश्तैनी जमीन है। तीनों भाई में इसका बंटवारा हो चुका था।
लेकिन अर्जुन साह जबरदस्ती विनोद साह के हिस्से की आगे की जमीन पर घर बनाना चाहता था। जिसको लेकर सुबह में विवाद हुआ था, उस समय स्थानीय लोगों ने मामले को शांत करा दिया। इसके बाद गांव में ही एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जिसमें सभी लोग अंतिम संस्कार में गए हुए थें ।
दोपहर में हुआ विवाद, ईंट से हमला कर ली जान
इसी दौरान दोपहर में फिर विवाद शुरू हो गया और अर्जुन साह ने ईंट से हमला कर अभिमन्यु कुमार को मार दिया। बचाने गए बिट्टू एवं राजन की भी पिटाई कर दी। अभिमन्यु के मौत के बाद कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में से किसी ने सूचना दी तो बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पहुंचे।
उन्होंने मामले को शांत करने का प्रयास किया, इसके बाद बखरी डीएसपी कुंदन कुमार भी पहुंचे और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल अभिमन्यु कुमार की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हुई है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।





