Saturday, April 25, 2026
Homeजिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किये ...

जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किये रवाना

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने कहा कि आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को पूर्व से ही सजग एवं प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कर आमजनों को अगलगी से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई ।साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन अवश्य करें, ताकि अग्नि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विभाग एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त प्रयास से 17 मार्च से 26 मार्च 2026 तक दरभंगा जिले में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस दौरान दो एलईडी वैन के माध्यम से जिले के सभी 18 अंचलों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित जागरूकता वीडियो का प्रसारण किया जाएगा।

- Advertisement -

प्रत्येक जागरूकता रथ पर एक-एक “आपदा मित्र” की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो आमजनों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री का वितरण करेंगे। साथ ही प्रत्येक रथ के साथ अग्निशमन विभाग की एक टीम भी तैनात की गई है, जो विभिन्न अंचलों में जाकर मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के संबंध में जानकारी देंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन कर उपस्थित लोगों को घरेलू एवं अन्य परिस्थितियों में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, उप निदेशक (जनसंपर्क) श्री सत्येंद्र प्रसाद, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रणव राज, श्री वृषभानु चंद्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular