Featured

मधुबनी में मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न:निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दी गई जानकारी तेज नारायण झा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत जिले में मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सागरपुर, पंडौल; दिल्ली पब्लिक स्कूल, बसुआड़ा; और डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल, बसुआड़ा में आयोजित किया गया। इन सत्रों में मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट के प्रायोगिक संचालन, मतदान केंद्र की स्थापना, मतदान प्रक्रिया, मतदाता पहचान पत्र की जांच, मतपेटी सीलिंग और मतदान के बाद सामग्री जमा करने की विस्तृत प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षकों ने प्रत्येक कर्मी से व्यावहारिक रूप में मशीनों का संचालन कराया। इसका उद्देश्य मतदान के दिन किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को समाप्त करना है।

मास्टर प्रशिक्षकों और प्रभारी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों के प्रश्नों का समाधान किया और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी बारीकियों को समझाया। प्रशिक्षण की सघन निगरानी की जा रही है ताकि यह कार्य निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *