Featured

समस्तीपुर में दंपती के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती:महिला बोली- बांझ बोलकर पड़ोसी चिढ़ाता है, समझाने पर पीटा।

समस्तीपुर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। महिला का कहना है कि अंगार घाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी वार्ड पांच मोहल्ला में वो रहती है। पड़ोसी मुझे बांझ कहकर ताना देते थे। जब इस बात की जानकारी पति को मिली तो वह पड़ोसियों को समझाने पहुंचे, लेकिन पड़ोसियों ने उनकी ही पिटाई शुरू कर दी।

बीच बचाव करने जब उसकी पत्नी पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की। जख्मी दंपती मोहम्मद अकबर और शकीला खातून का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला शकीला खातून ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी । लेकिन अब तक एक भी बच्चा नहीं हुआ है। जिस कारण उसके पड़ोसी उसे बांझ बोलकर हमेशा ताना देते रहते हैं।

ताने से तंग आकर उसने इसकी शिकायत अपने पति को की। जब पति को इस बात की जानकारी मिली तो वह गांव के ही मोहम्मद सद्दाम आदि लोगों को समझाने पहुंचे । लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनने के साथ ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर वह बीच बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई ।

जख्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
चाकू और रॉड से हमला करने का लगाया आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति पर चाकू और रोड से प्रहार किया गया है। दंपती के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोगों की भीड़ जुटी, तो लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।

अंगार घाट थाना अध्यक्ष शिव ज्योति ने बताया कि दंपती के साथ मारपीट की सूचना मिली है। दोनों उपचार करने के लिए सदर अस्पताल गए हैं। अभी पुलिस को बयान नहीं मिला है। बयान मिलते ही इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *