Featured

मधुबनी : बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, मौत:मधुबनी में बेटी से मिलने जा रहा था व्यक्ति, घटना को अंजाम देकर चालक फरार

मधुबनी में बेटी से मिलने जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को वाहन ने ठोकर मार दी। इसके बाद चालक फरार हो गया। जबकि, बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मामला नरहिया थाना क्षेत्र का है। मृतक वृद्ध की पहचान छजना गांव निवासी 65 वर्षीय रामप्रसाद साह के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम रामप्रसाद साह अपनी बेटी से मिलने पास के ही गांव जा रहे थे। नाती-नातिन के लिए चॉकलेट, बिस्किट लेने के लिए रोड पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने रामप्रसाद साह को टक्कर मार दी और फरार हो गया । इससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वृद्ध व्यक्ति के परिजन को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिवारों वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक व्यक्ति पेशे से एक किसान है। वह खेती कर अपने घर का भरण पोषण करता था। उसके 2 बेटे और 3 बेटी हैं। स्थानीय पुलिस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी प्रकार का कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *