मधुबनी में शराब तस्करी पर कार्रवाई:6 तस्कर गिरफ्तार, एक वाहन जब्त।
मधुबनी में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर के निर्देश पर विभाग की टीम ने कल जिले में 32 स्थानों पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई में 6 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने 138 लीटर शराब और एक वाहन जब्त किया। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम और रुपौली में ड्रोन से निगरानी के दौरान 540 किलोग्राम अर्धनिर्मित शराब का घोल भी मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया।
सभी गिरफ्तार तस्करों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि नेपाल में बढ़ती हिंसा को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर विभाग की टीम अलर्ट है। संदिग्धों से गहन पूछताछ के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
