Thursday, July 16, 2026
Latest:
Featured

विभूतिपुर में स्वास्थ्य शिविर:सैकड़ों मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं बांटी, मौसमी बीमारियों पर विशेष ध्यान।

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को आयोजित इस शिविर का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने किया।

शिविर में डॉ. मोहम्मद फैयाज आलम, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राम कुमार और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार राय मौजूद रहे। फार्मासिस्ट आशीष राज के साथ एएनएम शोभा कुमारी, सपना कुमारी और स्टाफ नर्स कंचन कुमारी ने भी अपनी सेवाएं दीं।

मेडिकल टीम ने सैकड़ों मरीजों का परीक्षण किया। मरीजों को उनकी बीमारियों के अनुसार निःशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर में मौसमी बीमारियों, रक्तचाप और मधुमेह की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया।

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राम कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे शिविर आवश्यक हैं। शिविर में किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, मानसिंह मधुकर, अरुण कुमार और महिषी के पूर्व मुखिया अमरेश कुमार सहित कई लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *