Featured

डीएम व एसएसपी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

दरभंगा: भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

इसी निर्देश के अन्तर्गत अप्रैल माह का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस के आंतरिक घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ईवीएम का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर, अंचलाधिकारी बहादुरपुर के साथ-साथ  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, बासपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल,भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक एवं निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *