Featured

NTPC के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:भागलपुर में दोस्तों के साथ भोज खाने गया था।

भागलपुर में एनटीपीसी के 37 साल के सुपरवाइजर मृत्युंजय कुमार ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत्युंजय कहलगांव थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी टोला के रहने वाले थे। घटना भगलपुरा गांव की है।

मंगलवार रात मृत्युंजय अपने घर से तीन किलोमीटर दूर श्राद्ध की भोज में गए थे। भोज के बाद वह अपने दोस्तों के साथ गए। सुबह उनका शव जहां भोज था, उस घर के बगल में चौकी पर मिला।

परिजनों ने मृत्युंजय के तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। एनटीपीसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

मृतक युवक ने की थी दो शादी

मृत्युंजय एनटीपीसी में ट्रांसफॉर्मर स्विच यार्ड बैटरी के सुपरवाइजर थे। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं – दो लड़के और एक लड़की। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

मृत्युंजय ब्रम्चारी टोला स्थित अपने घर से 2 किलोमीटर दूर भगलपुरा गांव के सगुरी यादव के श्राद्ध का भोज खाने के लिए अमरकांत उर्फ़ बासुदेव यादव के घर पर गया था। रात मे भोज खाने के बाद अपनी दूसरी पत्नी चंदा देवी से फोन पर बात करते हुए कहा था कि बस 15 मिनट मे वापस घर आ जायेंगे।

काफी देर बाद घर वापस नहीं आया, तो पत्नी ने फिर से फोन लगाया। तब उस वक्त मृत्युंजय ने कहा मिथुन ने रोक लिया है, कुछ पार्टी चलेगा। जिसके बाद पत्नी ने फिर से एक बार फोन लगाया, तो मृतक मृत्युंजय के दोस्त मिथुन ने फोन उठाकर कहा कि मृत्युंजय सोया हुआ है, उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।

घर की चौकी पर सोया हुआ था

दूसरे दिन सुबह हुआ तो फोन ऑन हुआ और घर वालों को दोस्त मिथुन ने फोन कर जानकारी दी कि जहां भोज खाने आया था। उसी के बगल मे घर की चौकी पर सोया हुआ है। परिजनों ने पहुंचकर देखा तो वो मृत अवस्था मे था।

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल की सघन जांच की। मामले को लेकर एंटीपीसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति भोज खाने के लिए आया था, उसकी मौत हो गईं।

शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को आरोपी बनाकर मामला दर्ज कराया है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *