Featuredदरभंगा

बेलादुल्ला में पोल से गिरकर विद्युत कर्मी की मौत।

दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्ला राम जानकी मंदिर के पास मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में पोल से गिरकर एक विद्युत कर्मी की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के महारानी पोखर निवासी 55 वर्षीय विनय मिश्रा के रूप में हुई है। लाइनमैन शटडाउन कर पोल पर ट्रांसफर ठीक

कर रहे थे, इस दौरान गिरने से वह घायल हो गए। गिरने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ईलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया। ईलाज के दौरान उनकी मौत

हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार पोल पर काम करने के दौरान ही बिजली चालू कर दिया गया। जिससे करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिर गए।

वहीं बिजली विभाग के अभियंताओं का कहना है कि लाइन चालू नहीं हुआ था। लाइन मैन गंगवाड़ा फिडर में अस्थाई रूप से कार्यरत थे।

डीएमसीएच से शव को उनके घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मुखिया राजकुमार दास एवं कई ग्रामीण विनय मिश्रा के घर पहुंच गए।

मुखिया के सुझाव पर परिजनों ने पोस्टमार्टम करने की सहमति दी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

विद्युत अधीक्षण अभियंता अजय कुमार को लाइनमैन की मौत की सूचना नहीं थी। खबर लिखे जाने के दौरान जब उनसे वार्ता की गई, तो उन्होंने तहकीकात कर

बताया कि पोल से गिरने पर उनकी मौत हुई है। वहीं मौत मामले में तहकीकात कर आगे की कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *