लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, बाकरगंज, ट्रैफिक थाना, रहमगंज, मौलागंज, कोतवाली थाना, दरभंगा टावर, आयकर चौक, कटहलबाड़ी, दरभंगा स्टेशन,
दोनार चौक, अल्लपट्टी, बेंता थाना सहित कई मुख्य सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व त्योहार को लेकर लोगों में विश्वास दिलाना पहली
प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती परम्परा की संस्कृति की धरती रही है। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाए ऐसा कोई काम ना करें, जिससे किसी अन्य को दिक्कत हो। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी
जलारेड्डी ने कहा जिले में डायल 112 में बोलेरो के अलावा 20 को शामिल किया गया है। रामनवमी पर्व को लेकर विशेष गस्ती करवाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि
और असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी तरह का अफवाह फैलाने का प्रयास करते हैं, तो तुरंत दरभंगा पुलिस को इसकी सूचना दें। वहीं रामनवमी पर्व के जुलूस के दौरान लाइसेंस और लाइसेंस धारी शुरू से अंत तक जुलुस के
साथ रहेंगे और मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी के द्वारा मांगे जाने पर उन्हें दिखाना होगा। हर हाल में जुलुस की संभावित तिथि व समय मार्ग का अनुसरण करना होगा।
जुलुस इस तरह चलेगा कि आम नागरिक को सड़क या राजमार्ग के साधारण उपयोग में बाधा ना हो। किसी सार्वजनिक स्थल पर आतिशबाजी नहीं कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति विशेष अनुमति लिए बिना जुलुस में लाठी या खतरनाक हथियार लेकर नहीं चल सकते हैं।





