Featured

पीएम मोदी का बिहार दौरा:24 अप्रैल को आएंगे मधुबनी, सहरसा जंक्शन का करेंगे लोकार्पण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सहरसा जंक्शन के नए स्टेशन भवन का लोकार्पण भी कर सकते हैं। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के सीएओ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि यह सहरसा वासियों के लिये गर्व की बात होगी।

सहरसा जंक्शन का आधुनिकीकरण

अमृत भारत योजना के तहत सहरसा जंक्शन का नया भवन 18 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। यह बिहार का पहला स्टेशन होगा, जो इस अमृत भारत योजना के तहत तैयार हुआ है। स्टेशन में यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

पूर्व मध्य रेलवे में हाजीपुर जोन के सीएओ पहुंचे सहरसा
पूर्व मध्य रेलवे के सीएओ पहुंचे सहरसा

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को सहरसा स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। साथ ही संवेदक को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएओ ने बताया कि स्टेशन भवन का पूर्ण निर्माण एक महीने में होगा। इसके अलावा सिमरी बख्तियारपुर और पूर्णिया के बनबनखी स्टेशन पर भी अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। यह काम जून महीने तक पूरा हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *