Featured

छपरा : सारण का पहला प्रतियोगिता लाइब्रेरी का उद्घाटन:डीएम के पहल पर बंद पड़े पुस्तकालय का किया गया जीर्णोद्धार, कंपटीशन परीक्षा की निःशुल्क मिलेगी किताब

सारण को आज अपना नया और पहला प्रतियोगिता लाइब्रेरी मिल गया। जिलाधिकारी अमन समीर ने सारण लाइब्रेरी का उद्घाटन फीता काटकर किया। आज से यह लाईब्रेरी प्रतियोगी विद्यार्थी के लिए खोल दिया गया है। सारण जिला सहित पूरे प्रमंडल का पहला और एकमात्र प्रतियोगिता के अभ्यर्थियों के लिए इस लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है।

शहर के बीचोबीच इस लाइब्रेरी के संचालन से कंपटीशन की तैयारी करने वाले छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी अमन समीर के पहल पर लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है पूर्व से इस बिल्डिंग में एक निजी संस्था का कार्यालय संचालित होता था। साथ ही दो पक्षों में विवाद भी चल रहा था।

ट्रस्ट को सौंपी जिम्मेदारी

जिसको लेकर जिलाधिकारी ने पहल करते हुए इस सरकारी बिल्डिंग मे सारण पुस्तकालय के नाम से लाइब्रेरी का संचालन करने का आदेश दिया। इस पुस्तकालय के संचालन और मेंटनेंस की जिम्मेदारी एसबीआई बैंक को दिया गया है।

यह पुस्तकालय मुख्य रूप से प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी कर रहे अभियर्थियों को समर्पित होगा। इसमें सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षा के पुस्तकों की उपलब्धता होगी। साथ ही समय समय पर अनुभवी लोगो द्वारा अलग अलग सेशन का सेमिनार और स्पेशल क्लास का आयोजन होगा। जिला प्रशासन द्वारा ट्रस्ट और सोसाइटी के गठन कर पुस्तकालय के संचालन की जिम्मेदारी फी जाएगी।

बैंक की मदद से खोला गया पुस्तकालय

जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि पूर्व में इस जगह पर पुस्तकालय हुआ करता था। लेकिन वर्तमान समय मे पुस्तकालय से संबंधित कोई गतिविधियां नही हो रही थी। पुनः से पुस्तकालय बनाने को प्लान किया गया। जिन बातों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर के समझ रखा गया और एसबीआई ने इस प्रपोजल को एक्सेप्ट करते हुए पुस्तकालय का फंडिंग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *