बेगूसराय : बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर जमकर चलीं लाठियां, कई लोग हुए घायल
इस मारपीट में दोनों ही पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं. जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों की पहचान सरोज देवी ,शुभम कुमार एवं अन्य के रूप में की गई है . बताया जा रहा है कि सरोज देवी के जमीन में एक फूल का पेड़ लगा हुआ था. जिसे लालो शाह एवं अन्य लोगों के द्वारा काट दिया गया और जब इसकी शिकायत करने के लिए सरोज देवी पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगी और धीरे-धीरे झड़प खूनी संघर्ष में बदल गया. जिसके बाद दोनों ही पक्ष की ओर से ईंट पत्थर एवं लाठी डंडे के द्वारा एक दूसरे पर हमला किया जाने लगा. जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करके पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा है कि जांच में जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि जमीनी विवाद को दूर करने के लिए सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में जमीन का सर्वे कराया जा रहा है. प्रदेश के 45 हजार गांवों में सर्वे शुरू हो चुका है. सरकार ने इस पेचीदा काम को पूरा करने के लिए एक साल का वक्त तय कर रखा है.
