Featuredदरभंगाप्रादेशिक

शादी से पहले सजने संवरने पार्लर में पहुंची थी दुल्हन, गांव के ही युवक ने मार दी गोली।

न्यूज डेस्क: ठुकरा के मेरा प्यार इंतकाम देखेगी…

हिंदी फिल्म का यह गाना काफी चर्चा में आया था। इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे हीरो अपनी प्रेमिका से बदला लेने केलिए यूपीएससी निकाल लेता है और फिर प्रेमिका से बदला लेता है।

कुछ ऐसा ही मामला बिहार के मुंगेर जिले में सामने आया है, जहां शादी के दिन सजने केलिए ब्यूटी पार्लर गयी प्रेमिका को उसके पुलिस वाले प्रेमी गोली मार दी। यह घटना पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, बिहार के मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को बिहार के एक पुलिस कांस्टेबल ने गोरी मार दी. फिर खुद को भी गोली मारकर जान देने की कोशिश की. गोली लगने के बाद घायल अवस्था में युवती को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दुल्हन की रविवार को शादी थी. जिस कारण वह तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी. जानकारी के मुताबिक, गोली मारने वाला कांस्टेबल युवती का प्रेमी था. वह प्रेमिका की शादी को लेकर उससे नाराज था.

मामला कस्तूरबा वाटर चौक स्थित ब्यूटी पार्लर का है. पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती को उसी के प्रेमी कांस्टेबल ने गोली मारी. गोली लड़की के बाएं कंधे के पीछे लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर भी बंदूक तानी और फायर करने लगा. लेकिन घबराहट के कारण उसके हाथ से पिस्टल गिर गई.

इससे पहले कि आरोपी मौके से फरार हो पाता, ब्यूटी पार्लर में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया. लेकिन किसी तरह अमन उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया. वहीं, अन्य लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल अमन कुमार की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *