Featured

समस्तीपुर : धूमधाम से मनाया गया ‘बचपन प्ले स्कूल’ का वार्षिकोत्सव समारोह, बच्चों ने जमकर मचाया धमाल

समस्तीपुर :- शहर के कर्पूरी सभागार में रविवार को ‘बचपन प्ले स्कूल’ का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। रंग-बिरंगे परिधान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीओ दिलीप कुमार, बीएसएफसी के जिला प्रबंधक पंकज कुमार, एक्सपर्ट कोचिंग के चैयरमैन ए कुमार, मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के डाइरेक्टर अबू सईद, बचपन प्ले स्कूल की डाइरेक्टर संगीता झा व प्रिंसिपल आरती सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों को कुलानंद झा के द्वारा पुष्प गुच्छ, शाॅल व पाग पहनाकर स्वागत किया गया।

 

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा डांस, नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गई। रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उसके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए। स्कूल की डाइरेक्टर संगीता झा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और अभिभावक का भी आभार जताया। उन्होंने बताया कि अपने बच्चों को आप सब उचित मार्गदर्शन देने का कार्य करें, तभी हमारा समस्तीपुर आगे बढ़ सकता हैं क्योंकि आज के बच्चे ही आने वाले कल के भविष्य हैं जो राष्ट्र निर्माण में अपना अहम किरदार निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *