Featured

बिहार में DBT से खत्म हुआ भ्रष्टाचार:सहकारिता मंत्री बोले- RJD का नाव डूबने वाला है।

बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने सीवान में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पैक्स के माध्यम से सब्जी की बिक्री शुरू करेगी। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

मंत्री ने भ्रष्टाचार पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के शासन में 100 रुपए में से लाभार्थी तक केवल 15 रुपए ही पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (DBT) की शुरुआत की गई। अब लाभार्थियों को भेजी जाने वाली पूरी राशि सीधे उनके खाते में पहुंच जाती है। DBT से बिचौलियों का काम खत्म हो गया है।

गलती करने वालों पर होगी कार्रवाई

राजद पर निशाना साधते हुए प्रेम कुमार ने कहा कि वर्तमान में बिहार में सुशासन की सरकार है। गलती करने वालों पर कार्रवाई हो रही है और वे जेल भी जा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 20 साल पहले बिहार में गड्ढे, अंधेरा और घोटाले थे। अलकतरा घोटाला और चारा घोटाला जैसे मामलों में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था।

बता दें कि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार गुरुवार को देर रात गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। साथ ही, सब्जी किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे। जिससे सब्जी किसानों को सहूलियत मिलेगा। धान की तरह सब्जी किसानों भी उचित मूल्य पर किसान बिक्री करेंगे।

राजद टूटने के कगार पर

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। आरजेडी का नाव डूबने वाला है। राजद के बहुत लोग एनडीए में शामिल होना चाहते है। बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी खुद दंगा करने का काम कर रही है। वहां महिला सुरक्षित नही है। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, न्यायालय ने भी इस पर टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *