Friday, May 1, 2026
Homeदरभंगासड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मां -...

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मां – बाप का था इकलौता सहारा।

- Advertisement -

उनकी मौत से हरद्वार गांव में मातम पसरा है। बुधवार की देर शाम खबर आई कि 19 वर्षीय रमन राम का इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

जानकारी हो कि मंगलवार को अपने रिश्तेदार को शिवनगरघाट छोड़कर युवक रमन राम अपने घर हरद्वार आ रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान कासरौर चौक और मुंगरा के बीच बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें युवक रमन राम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस हृदय विदारक घटना ने परिजनों का ताना बाना ही छिन्न भिन्न कर दिया है। मृतक की मां पबिया देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक अपनी मां को बोल कर गया था कि रिश्तेदार को शिवनगरघाट बाइक से छोड़ने के लिए जा रहा हूं कह कर घर से निकले। लेकिन कौन जानता था कि विधाता ने रमन राम को अपने घर बुलाने का विधान रचा है।

परिजनों ने बताया कि शिवनगरघाट से घर लौटते समय मुंगरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जहां रमन राम के सिर में गहरा चोट आई थी।

जहां इलाज के लिए पीएचसी घनश्यामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देख डीएमसीएच रेफर कर दिया।

डीएमसीएच से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था। जहां रमन राम का इलाज चल रहा था, बुधवार की शाम पांच बजे रमन राम की मौत हो गई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular