Featuredदरभंगा

अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

दरभंगा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी, दरभंगा अनिरुद्ध प्रसाद एवं सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का थीम “अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दे” विषय रखा गया है।

उन्होंने विद्युत शार्ट सर्किट एवं ग्रामीण आग से बचाव आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए आम जनों को जागरूक करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

वहीं सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने आमलोंगों को अग्निसुरक्षा उपायों के बारें में “क्या करें क्या न करें के” संबंध में जागरूक किया जा रहा है एवं थ्रेसर मालिको को भी कार्य के दौरान कम-से-कम दो ड्रम पानी रखने हेतु सलाह दी जा रही है।

इस दौरान पम्पलेट का वितरण करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी सहित अग्नि सुरक्षा संबंधित स्लोगन महत्वपूर्ण दृष्यमान स्थलों पर अंकित कर नजदीकी अग्निशामालय का दूरभाष नम्बर भी वितरित करते हुए अग्नि सुरक्षा संबंधित वॉल पेंटिंग भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *