Featured

बेगूसराय में लापता बच्ची की कुएं में मिली लाश:2 दिन से गायब थी मासूम, चाचा-चाची सहित 4 को पुलिस ने पकड़ा।

बेगूसराय में 19 अगस्त से लापता बच्ची की लाश गांव में ही घर से थोड़ी दूर स्थित कुआं से बरामद किया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतका कैथमा गांव के रहने वाले रुपेश यादव की बेटी देविका कुमारी (2) है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रूपेश यादव इराक में नौकरी करता है और उसकी पत्नी अपनी इकलौती बेटी देविका के साथ गांव में रहती है। 19 अगस्त की शाम देविका खेलते खेलते अचानक गायब हो गई।

परिजनों ने खोजबीन किया तो कुछ पता नहीं चल। पुलिस को सूचना दी गई। उसी दिन से पुलिस और परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई थी कि देविका की चाची बेबी देवी (पति- अरविंद यादव) इस घटना में शामिल हो सकते हैं।

चाचा-चाची को पुलिस ने हिरासत में लिया

कल काफी दबाव दिए जाने पर पता चला कि घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं में देविका की लाश है। इसके बाद रात करीब 1 बजे पुलिस की मौजूदगी में कुएं से देविका की लाश बरामद की गई। घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देविका के चाचा अरविंद यादव, उसकी पत्नी बेबी देवी, बेटा मंतोष कुमार और प्रिंस कुमार को हिरासत में ले लिया।

सभी से पूछताछ चल रही है। इकलौती संतान की मौत से कोहराम मचा हुआ है। परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि रूपेश यादव को एकमात्र बेटी ही थी, बेटा या अन्य संतान नहीं था। रूपेश इराक में रहकर अच्छी कमाई कर रहा था। जिससे चाची चाहती थी कि इसको कोई संतान नहीं रहे, तो संपत्ति हमारी हो जाएगी।

इसी लोभ में चाची ने घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन और हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *