Featured

समस्तीपुर  : ऑल्टो और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत:समस्तीपुर में पूर्व उपमुखिया लौट रहे थे घर, जख्मी हालत में इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर में पूर्व उपमुखिया लौट रहे थे घर, जख्मी हालत में इलाज के दौरान तोड़ा दम
समस्तीपुर में स्कूटी और ऑल्टो कार के बीच टक्कर से पूर्व उपमुखिया की मौत हो गई है। घटना समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ पर कुशवाहा चौक के पास घटी। मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही वासुदेवपुरम निवासी रामवृक्ष महतो (65) है।

टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व उपमुखिया ने मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, लोगों की भीड़ जुटते देख मौके से कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सदर अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़
ऑल्टो और स्कूटी की टक्कर में गई जान

मृतक का नाती अभिषेक कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम उनके नाना रामबृक्ष महतो चौक पर से स्कूटी पर सवार होकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ऑल्टो ने उनकी स्कूटी में ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

शोर होने पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन परिवार के लोग शहर के ही एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कर रहे थे। बुधवार सुबह डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद घटना की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी गई। कल्याणपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि उनके नाना पूर्व में रेल कर्मी थे सेवानिवृत्ति के बाद पंचायत के लोगों ने इनका चुनाव कर उपमुख्यमंत्री बनाया था।

जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि स्कूटी और ऑटो कर के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *