Featured

बेगूसराय: पति ने पत्नी को परीक्षा के लिए ट्रेन पकड़ाने निकाला, स्कॉर्पियो ने रौंदा।

 

मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा दो खूंट निवासी 35 वर्षीय निलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के शव के साथ पानगाछी के पास सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और गाड़ी के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सदर बीडीओ रविशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पत्नी की वजह से बच गई जान

जानकारी के अनुसार, निलेश कुमार की पत्नी स्नेहा कुमारी जीएनएम की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। बुधवार को उनकी परीक्षा पटना में थी, जिसके लिए निलेश उन्हें ट्रेन पकड़वाने बेगूसराय रेलवे स्टेशन ले जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने निलेश को कुचल दिया, जबकि उनकी पत्नी पीछे चल रही थीं और वह बच गईं। कुचलने के बाद स्कॉर्पियो चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

घटना के बाद कार मालिक का बेतुका व्यवहार

घटना के बाद जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो स्कॉर्पियो के मालिक ने उनके साथ बदतमीजी की, जिससे लोग और भी आक्रोशित हो गए।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्कॉर्पियो चालक तुरंत निलेश को अस्पताल ले जाता, तो उनकी जान बच सकती थी। लेकिन वह उन्हें तड़पता हुआ देखता रहा। बाद में, स्थानीय लोगों ने निलेश को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नगर पार्षद प्रतिनिधि राघव कुमार ने बताया कि निलेश अपनी पत्नी को जीएनएम की परीक्षा दिलाने के लिए ट्रेन पकड़वाने जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजा और स्कॉर्पियो पर सवार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *