Featuredदरभंगाप्रादेशिक

एक पति की दो पत्नियां, दोनों में इतना प्यार कि मिलकर करती रहीं ऐसा कांड जानकर आश्चर्य में पड़ जायेंगे।

गोपालगंज में एक महिला के गले से दो महिलाओं ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही नारायणी टीम(QRT-C) और नगर थाना की पुलिसकर्मियों ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिलाओं से थाने में पूछताछ की जा रही है।

घटना नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले के पास की है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान यूपी के कुशीनगर के तमकुही निवासी विशाल कुमार की पत्नी रजनी कुमारी और रिया कुमारी शामिल है। बता दें कि दोनों आरोपी सौतन है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले के पास से एक महिला अपने घर जा रही थी। इसी बीच दो महिला उसके पास पहुंची। इसके बाद महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने की कोशिश की। तभी पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पीड़िता के शोर से मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को तत्काल पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची नारायणी टीम(QRT-C) और नगर थाना के पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना लेती गई। इसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *