Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पुलिस पर अवैध उगाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया थाने पर हमला। 

दरभंगा: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के शुभंकरपुर टीओपी पर मंगलवार की रात स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान जमकर हाथापाई और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। थाना पर हमला करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। इस दौरान थाना पर टेबल एवं कुर्सी के साथ साथ फाइलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस शाम होते ही अवैध वसूली केलिए आमलोगों को परेशान करना शुरू कर देती है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शाम होते ही शुभंकरपुर टीओपी की पुलिस आमलोगों को बाइक चेकिंग एवं अन्य प्रकार की चेकिंग के नाम पर परेशान करके अवैध वसूली करने लगती है। लोगों के पॉकेट से पैसा भी ले लेती है। मंगलवार की रात एक घर मे शादी के दौरान काम कर रहे बिजली मिस्त्री को पकड़ कर बाइक से पहुंचे तीन पुलिसकर्मियों ने तलाशी के नाम पर परेशान किया और पॉकेट में रखा पैसा ले लिया। इसी से लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोग जब टीओपी पर पहुंचे तो यहां लोगो को उल्टे पुलिसकर्मी धमकाने लगे। इसी से लोग आक्रोशित हो गए।

वहीं टीओपी प्रभारी अखिलेश कुमार ने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। पुलिस के काम मे बाधा डालने केलिए असामाजिक तत्वों ने थाना पर आकर हंगामा और तोड़फोड़ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *