Friday, July 31, 2026
Latest:
Featured

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित खेल प्रशिक्षण केन्द्र का जिला खेल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

प्रशिक्षुओं को बेहतर आवासन, भोजन, प्रशिक्षण एवं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एम.एल. एकेडमी परिसर, लहेरियासराय में संचालित खेल प्रशिक्षण केन्द्र, दरभंगा का जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा श्री चंदन कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र में बैडमिंटन खेल विधा के प्रशिक्षक श्री निशांत कुमार एवं हैंडबॉल के प्रशिक्षक श्री अमित कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केन्द्र में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं के आवासन, भोजन, नियमित खेल प्रशिक्षण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से जिला खेल पदाधिकारी को अवगत कराया।

जिला खेल पदाधिकारी ने प्रशिक्षण केन्द्र में मेड स्टाफ, साफ-सफाई, आवासन व्यवस्था, पेयजल एवं प्रशिक्षण संबंधी सुविधाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र में बैडमिंटन एवं हैंडबॉल खेल विधाओं के राज्य स्तर के लगभग 40 प्रशिक्षु नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही सभी प्रशिक्षु अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का भी सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने केन्द्र संचालक-सह-प्रशिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ आवासन, भोजन एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से भी संवाद कर केन्द्र की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, दरभंगा के सुचारु संचालन एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए शीघ्र ही जिला स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *