Featured

बागेश्वर बाबा की कथा को लेकर पटना में देखा जा रहा जबरदस्त उत्साह, निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा।

पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर प्रखंड के तरेत पाली मठ में बागेश्वर बाबा के नाम से चर्चित आचार्य धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा का 13 मई से आयोजन होना है. इसको लेकर एक दिन पहले शुक्रवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसमें हजारों के संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. नौबतपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव से कलश में गंगाजल भरकर महिला श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं. जय बागेश्वर धाम बोलो… आदि गानों पर झूमते हुए महिला श्रद्धालुओं का अलग रंग दिख रहा था.

कलश यात्रा के दौरान पूरे इलाके के लोग भक्ति में डूबे दिखे. सबके चेहरे पर अलग ही खुशी दिख रही थी. जय श्री राम और बाबा बागेश्वर धाम का नारा लगाते हुए महिलाएं नाचते-झूमते जा रही थीं. एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि जिस तरह से बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा देश में हिंदू राष्ट्र के लिए कार्य किए जा रहे हैं इससे युवाओं को काफी प्रेरणा मिल रही है. उनके आगमन से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *