Sunday, June 21, 2026
Homeडीएम ने पीएचईडी योजनाओं का किये विस्तृत समीक्षा

डीएम ने पीएचईडी योजनाओं का किये विस्तृत समीक्षा

- Advertisement -

दरभंगा, 17 फरवरी 2026 :
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (पीएचईडी) दरभंगा की पेयजल की समस्याओं को समाधान के लिए बोरिंग आदि योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक
हुई।
जिलाधिकारी ने सभी सहायक अभियंता,कनीय अभियंता, अंचलाधिकारी से क्रमशः बोरिंग की स्थिति के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 28 फरवरी तक चयनित स्थलों में बोरिंग लगाना सुनिश्चित करें। संवेदकों को भी उन्होंने ससमय में गुणवत्ता के साथ बोरिंग लगाने के लिए कई शख्त निर्देश दिया। सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि रविवार तक सभी चयनित स्थलों की सूची उपलब्ध करायें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारी , बीपीआरओ आदि जुड़े हुए थे।
बैठक में कार्यपालक अभियंता,पीएचईडी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में कुल 666 स्थलों पर बोरिंग कार्य किया जाना है। जिनमें से 319 स्थलों पर बोरिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है,जबकि 35 स्थलों पर कार्य प्रगति पर है। शेष स्थलों पर कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
जिला पदाधिकारी ने कार्यों की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की बाधा को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं अन्य संबंधित अभियंता गण उपस्थित थे l

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular