Featuredदरभंगाप्रादेशिकराजनीति

दरभंगा जिला में एक सीट कुर्मी समाज को देने के लिए कुर्मी समाज का सम्मेलन।

तारडीह, संवाद सूत्र। मनीगाछी जदयू कार्यालय परिसर में रविवार को दरभंगा जिला के कुल 10 विधान सभा क्षेत्रों में से एक सीट कुर्मी समाज को देने के मद्देनजर कुर्मी समाज की एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया।

कुर्मी समाज के राजनेता मदन प्रसाद राय ने वर्षो से अवहेलना झेल रहे व विकास से दूर कुर्मी समाज की समस्याओं पर अपना विचार व्यक्त करते हुए तमाम कुर्मी समाज की एक जुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला में कुल 10 विधान सभा क्षेत्रों में से एक सीट कुर्मी समाज की उम्मीदवारी देने को लेकर हमारे सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मंत्री संजय झा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष अमेश सिंह कुशवाहा के समक्ष रखेंगे।

कुर्मी समाज के कार्यकारिणी सदस्य गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि कुर्मी समाज को अपनी हक अधिकार के लिए आगे आने और आवाज बुलंद करने पर बल दिया। अखिलेश सिंह ने कुर्मी समाज की उम्मीदवारी को लेकर लगातार संघर्ष करने की बात कही। दिनकर प्रसाद सिंह ने आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में कुर्मी समाज की उम्मीदवारी नहीं देने पर चुनाव का बहिष्कार करने एवं चरणबद्ध आन्दोलन चलाने की बात कही।

कार्यक्रम को रामशंकर मंडल, रामबिलास मंडल, राधारमण मंडल, ललन प्रसाद मंडल, रायबहादुर सिंह, शशि चन्द्र मंडल, बिनोद सिंह, विपिन कुमार सिंह आदि ने अपने – अपने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन की अध्यक्षता अखिलेश सिंह एवं मंच संचालन दिनकर प्रसाद सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *