Friday, July 31, 2026
Latest:
Featured

FUSION परियोजना के अंतर्गत दरभंगा सदर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

 

इस कार्यक्रम में जिले के पाँच’ विकास खंडों के चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक स्वास्थ्य प्रबंधक, फार्मासिस्ट,ब्लॉक सामुदायिक परिचालक को मानसून बाढ़ के दौरान असंक्रामक रोग रोगियों की देखभाल जारी रखने के तरीके सिखाए गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ.अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जना), दरभंगा एवं डॉ. सत्येन्द्र मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी एवं (CDO एवं NCDO), दरभंगा ने किया,डॉ.अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (DIO), डॉ. रवि, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ (District Epidemiologist), श्री रवि रंजन, जिला लेखा प्रबंधक (District Account Manager) एवं श्री इन्द्रजीत, जिला परिवार कल्याण सलाहकार (FLC) भी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने बाढ़ के समय गैर संचारी रोगियों को दवाएँ और स्वास्थ्य कर्मियों की समुचित तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया।

FUSION एक शोध परियोजना है जो NIHR, यूनाइटेड किंगडम द्वारा वित्त-पोषित है। बिहार में इसका नेतृत्व प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत, परियोजना प्रभाव प्रमुख कर रही हैं।

इसका उद्देश्य उत्तर बिहार (पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा) में मानसून बाढ़ के दौरान NCD रोगियों की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना है। यह परियोजना HBCHRC, मुजफ्फरपुर (टाटा मेमोरियल सेंटर) एवं SHS बिहार के सहयोग से संचालित है। प्रशिक्षण का संयोजन डॉ. रविकांत सिंह, अधिकारी प्रभारी, HBCHRC, मुजफ्फरपुर ने राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS), बिहार के सहयोग से किया।

प्रशिक्षण का संयोजन श्री प्रभात कुमार राजू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), दरभंगा एवं डॉ. रविकांत सिंह, अधिकारी प्रभारी, HBCHRC, मुजफ्फरपुर ने राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS), बिहार के सहयोग से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *