Featured

रिटेलर प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाएं, बाजार में मिल रहे मिलावटी और खुले प्रोडक्ट से अच्छा है अपना प्रोडक्ट : प्रबंध निदेशक।

कार्यक्रम . रिटेलर जागरूकता कार्यक्रम सह समीक्षा बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, समस्तीपुर की इकाई के मधुबनी अंतर्गत झंझारपुर के सिमरा प्लांट के प्रांगण में झंझारपुर के सुधा ब्रांड, कंफेड,पटना के सहकारी ब्रांड के दुग्ध एवं उत्पाद के आवंटित किए गए विक्रेता के लिए रिटेलर जागरूकता कार्यक्रम सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के माध्यम से प्रबंध निदेशक आरके झा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। विक्रेताओं ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि वैवाहिक लग्न, त्योहार अन्य शुभ कार्यों में जब दूध का डिमांड अधिक बढ़ता है तब दूध की गाड़ी से दुबारा ट्रिप में दूध विलंब से मिलता है जिसे और जल्दी उपलब्ध कराया जाए ,जिससे ग्राहकों को परेशानी ना हो। कुछ रिटेलर ने बताया कि हमें वितरक के कार्यालय पर दूध एवं उत्पाद के मांग के विरुद्ध नगद राशि पहुंचना पड़ता है, इसकी ऑनलाइन व्यवस्था की जाए।

 

वितरकों ने कहा कि 1 लीटर हाफ क्रीम का दाम 49 रुपए है जबकि हॉफ लीटर दूध का हाफ क्रीम का दाम 26 रुपए है जबकि कम से कम 2 रुपए यह कम होना चाहिए। बहुत सारे रिटेलर ने बताया कि सुधा का 10 किलो के जार में न प्रीमियम उपलब्ध है न ही स्मार्ट दही उपलब्ध है इसके लिए ग्राहकों का डिमांड है इसकी मांग की गई। प्रबंध निदेशक ने रिटेलर लोगों की बात सुनने के बाद लीकेज ,कैरेट की साफ सफाई के बारे में बताया कि संबंधित पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया जा रहा है।

इसमें वितरक को भी अपने चालक और खलासी को अधिक सतर्क करना है कि लोडिंग व अनलोडिंग करते समय उनके चालक और खलासी ठीक से लोडिंग करें और ठीक से रिटेलर के पास उतारे। रिटेलर के हॉफ लीटर के हाफ क्रीम के दर कम करने के बारे में एवं 10 किलो के दही के बकेट के बारे में प्रबंध निदेशक ने बताया कि यह निर्धारण कंफेड, पटना स्तर से होता है और आपकी बात को हम निश्चित पहुंचा देंगे। अंत में प्रबंध निदेशक ने सभी रिटेलर को प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने का निर्देश दिया और कहा कि मिलावटी और खुले प्रोडक्ट से अच्छा अपना प्रोडक्ट है।

 

आप भी अपने स्तर से ग्राहकों को जागरूक करें और अधिक से अधिक प्रोडक्ट बिक्री करें जिससे आपकी भी आमदनी बढ़ेगी और संघ की भी बढ़ेगी। प्रभारी पदाधिकारी दुग्ध शीतक केंद्र मधुबनी विभव प्रकाश सिंह द्वारा समस्तीपुर से आए सभी पदाधिकारी, रिटेलर, स्टाफ सभी का अभिनंदन किया गया। मौके पर आशुतोष कुमार, कुंदन कुमार, अंजनी कुमार, अमन कुमार, निराला कुमार, शंभू कुमार, उमेश पासवान आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *