Featuredदरभंगा

बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर की गोलीबारी।

नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मोहल्ले में बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर गोलीबारी की। बदमाशों ने वार्ड-21 के पूर्व पार्षद भोला उर्फ जुबेर के घर पर दो राउंड फायरिंग की। इसमें एक राउंड फायरिंग स्कॉर्पियो पर की गई। दूसरी फायरिंग पूर्व पार्षद के मेन गेट पर की गयी।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। बताया जाता है कि पूर्व पार्षद अपने घर में सोए हुए थे। रात के करीब 12 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके घर पर फायरिंग करते हुए फरार हो गये। फायरिंग के बाद घर के लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि बदमाश फरार हो चुके थे। लोगों ने इस बात की सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद ने आवेदन दिया है। उनके घर पर इससे पहले भी हमला हो चुका है। कुछ लोगों को नामजद किया गया है। उन लोगों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *