सहरसा में मोबाइल चोरी का खुलासा:18 चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग पकड़ाया, दो मामलों में था वांछित।
18 चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग पकड़ाया, दो मामलों में था।
पुलिस ने बरामद किए चोरी के मोबाइल।
सहरसा सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग के पास से 18 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सदर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ सप्ताहों से लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है
इस संबंध में थाने में दो मामले दर्ज थे। पहला मामला 9 जून को और दूसरा 18 जून को दर्ज किया गया था। दोनों मामले भारतीय दंड संहिता की धारा 331(4)/305 के तहत दर्ज किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ और साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जांच, मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की।
छापेमारी के दौरान एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातों को कबूल किया। उसने अपने साथियों के बारे में भी बताया। नाबालिग की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से मोबाइल बरामद किए गए। इनमें दर्ज मामलों से जुड़े 4 और अन्य चोरी के 14 मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस एक विधि विरुद्ध बालक को निरुध किया है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
