Featured

आज अन्तर्राष्ट्रिय रेड क्रॉस डे के अवसर पर रेड क्रॉस के वैश्विक मूल्य सेवा, समर्पण और मानवता को समर्पित क्रांति के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस समिति दरभंगा द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन माउंट समर कान्वेंट स्कूल में किया गया

  1. आज अन्तर्राष्ट्रिय रेड क्रॉस डे के अवसर पर रेड क्रॉस के वैश्विक मूल्य सेवा, समर्पण और मानवता को समर्पित क्रांति के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस समिति दरभंगा द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन माउंट समर कान्वेंट स्कूल में किया गया।
  2. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं मंगलाचरण के साथ मुख्य अतिथि के रूप में श्री सलीम अख्तर साहब एवं रेड क्रॉस के राज्य प्रतिनिधि डॉ राम बाबू खेतान, वाइस चेयरमैन डॉ बी बी शाही , पेट्रोन डॉ लता खेतान, नीरज खेरिया , आयुषी बैरोलिया,राज कुमार पासवान एवं कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने मिलकर किया ।
  3. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रक्तदान के महत्व को रेखांकित करना और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना एवं आपदा की परिस्थिति में आगे बढ़कर पीड़ित मानवता की सेवा करना है।
  4. सभी अतिथियों को मंचासीन कर उनका स्वागत दुपट्टा और मोमेंट को देकर किया गया उसके बाद रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डोनेंट के तैलीय चित्र पर पुष्पमाला चढ़ा कर सभी सदस्यों ने उनके कार्यों को याद किया ।
  5. राज प्रतिनिधि डॉक्टर रामबाबू खेतान ने सभी बच्चों को और आए शिक्षकों को रेड क्रॉस के महत्व और इसके द्वारा किया गया कार्य को बताया एवं दरभंगा जिला में आपदा की स्थिति में रेड क्रॉस के कार्यक्रम को भी बताया।
  6. वाइस चेयरमैन डॉ बी बी शाही ने सभी बच्चों को रेड क्रॉस के कार्य शैली के बारे में और रक्तदान की महत्व को बताया, उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी ही ऐसी संस्था है जो पीड़ित मानवता के लिए अग्रसर रहती है।
  7. एडीएम आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर ने बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें समय समय पर प्रशिक्षण देने के लिए अपनी ओर से आश्वस्त किया और आपदाओं से डट कर सामना करने को कहा
  8. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस ही ऐसी संस्था है जो जिला प्रशासन के आपदा सम्बन्धी कार्यों में कदम से कदम मिला कर कम करता है।
  9. बच्चों के बीच उत्साह का उमंग दिख रहा था गणेश वंदना पर नृत्य कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई , इसके बाद एक पर एक प्रस्तुति देकर माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने रेड क्रॉस के कार्यों को अपने मंच पर जीवंत कार्य शैली के माध्यम से सभी लोगों को दिखा दिया कि रेड क्रॉस सोसाइटी सभी तरह के संकट , रोड एक्सीडेंट, रक्तदान, आगजनी, भूकंप जैसी आपदाओं में अग्रणी योद्धा के तरह कम करती है।
  10. कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि आज के दिन को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, स्कूल के बच्चे काफ़ी गर्व महसूस कर रहे हैं कि आज इस तरह का आयोजन उनके समक्ष किया गया। उन्होंने सभी बच्चों से अपील किया कि आप हमारे देश कर्णधार हैं आप से ही जीवन की शुरुआत होती है इसलिए आप अगर सजग हो जाएंगे तो हमारा समाज जागरूक हो जाएगा और हमारा देश सभी विषम परिस्थितियों में तैयार रहकर आगे की ओर बढ़ेगा , सभी ने संकल्प लेकर रेड क्रॉस के कार्यों को सराहा । कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक रमेंद्र कुमार झा बख़ूबी से किया साथ साथ अभिषेक कुमार, शशि कुमार, उपप्राचार्य नीतिश कुमार, रेखा मेम, सभी ने मिलकर बच्चों को कम समय में तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया
  11. कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया साथ ही साथ ही पेट्रोन सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
  12. कार्यक्रम में आशीष सर्राफ, रविन्द्र कुमार यादव,मनीष कुमार सिंह ,शंकर कुमार,सुनील सिंह ओपी, अशोक चौधरी, एस एन ठाकुर, राहुल पासवान, का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा। धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश रंजन सिंह ने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *