Featured

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! पटना के 18 थानेदारों का हुआ ट्रांसफर।

18 थानाध्यक्षों का तबादला: बता दें कि विशेष शाखा को सौंपे गए जिम्मेदार थानाध्यक्ष ट्रांसफर किए गए हैं. कोतवाली थाना प्रभारी राजन कुमार विशेष शाखा, पिरबहोर थाना प्रभारी अब्दुल हलीम विशेष शाखा, वहीं बुद्धा कॉलोनी विजय कुमार यादवेंदु के साथ शास्त्री नगर थानेदार अमर कुमार, गर्दनीबाग थानेदार परितोष कुमार के साथ 18 इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है.

विशेष शाखा में भी कई का ट्रांसफर: कोतवाली ओर पीरबहोर थाना के थानाध्यक्षों को अब विशेष शाखा (Special Branch) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.यह माना जा रहा है कि इन अधिकारियों के पास अनुभव और विश्लेषण क्षमता को देखते हुए विशेष शाखा में भेजा गया है, जो चुनावी माहौल में संवेदनशील सूचनाओं को संकलित करने और उनका विश्लेषण करने में सहायक साबित हो सकता है.

प्रशासनिक सख्ती के संकेत: पुलिस मुख्यालय द्वारा एक के बाद एक किए जा रहे तबादलों को प्रशासनिक सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. यह सुनिश्चित करने की कोशिश हो रही है कि किसी भी थाने या क्षेत्र में एक ही अधिकारी लंबे समय तक न रहे, जिससे निष्पक्षता बनी रहे और लोकल राजनीतिक प्रभाव को कम किया जा सके.

चुनाव आयोग के निर्देशों का असर: ऐसे व्यापक तबादलों के पीछे चुनाव आयोग के निर्देशों की भी बड़ी भूमिका मानी जा रही है. आमतौर पर चुनावों से पहले यह देखा जाता है कि जिन अधिकारियों की तैनाती किसी एक क्षेत्र में लंबे समय से है, उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके.

पहले 62 पुलिस इंस्पेक्टरों का हो चुका है तबादला: लगातार पुलिस मुख्यालय के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक के साथ-साथ कई सिपाहियों का भी ट्रांसफर किया गया है. उसी कड़ी में बुधवार को एक साथ 62 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला किया गया तो वहीं देर शाम 18 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *