एक बार फिर से बड़ी सौगात देने बिहार दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे बीजेपी नेता।
बिहार को बड़ी सौगात देंगे पीएम
इस बीच मिडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, प्राधानमंत्री का मोतिहारी दौरा 18 जुलाई को होना है और वे जब भी बिहार आते हैं तो कोई न कोई बड़ी सौगात देकर जाते हैं। इस बार मोतिहारी से भी लोगो को प्रधानमंत्री बड़ी सौगात देने वाले हैं। वहीं, विपक्ष के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर सवाल उठाने को लेकर संजय झा ने कहा कि, विपक्ष का काम है सवाल उठाना।
पीएम ने संभाल रखा है प्रचार का जिम्मा
गौरतलब है कि बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार का पूरा जिम्मा संभाला हुआ है. पीएम मोदी लगातार बिहार दौरे पर हैं. हर दौरे पर वह बिहार को कई बड़ी सौगात देने का काम करते हैं. इस बार वह मोतिहारी आ रहे हैं. ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की वह 18 जुलाई को बिहार को क्या-क्या सौगात देते हैं.
