Featured

बिहार के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया येलो अलर्ट।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 3 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान बारिश होने, ठनका गिरने और तेज हवा चलने को लेकर तात्कालिक चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

2 और 3 जुलाई को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, पटना, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और वेस्ट चंपारण जिले में आंधी-तूफान चलने, ठनका गिरने और बारिश होने की संभावना है. इसके लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद
मौसम विभाग ने बताया 2 और 3 जुलाई को गोपालगंज, ईस्ट चंपारण, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश और 9 जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके अलावा 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा बेगूसराय, पटना, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय और जहानाबाद समेत सभी जिलों में भी बारिश की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *