Wednesday, June 24, 2026
Homeजान से मार देंगे कोई फर्क...पुलिस के सामने ही बदमाशों का तांडव...

जान से मार देंगे कोई फर्क…पुलिस के सामने ही बदमाशों का तांडव ! खूब तड़तड़ाई गोलियां।

- Advertisement -

 बिहार के सहरसा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। यहीं नहीं जब पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची तो वहीं दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही झड़प शुरु कर दी। पुलिस के सामने ही एक पक्ष दूसरे पक्ष को जान से मार देने की धमकी दे रहा था। जिसे सुन पुलिस भी हैरान हो गई। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के लक्षमिनिया वार्ड नं0 01. का है। बताया जा रह है कि जमीन विवाद में गोली चली है। 

जान से मार देंगे…

- Advertisement -

जानकारी अनुसार बिहरा थाना क्षेत्र के लक्षमिनिया वार्ड नंबर 01. में जमीन विवाद के कारण जमकर गोली चली। जहां घायल युवक सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती है। घायलों का उपचार जारी है। वहीं सदर अस्पताल में ही पुलिस के सामने दोनों पक्ष में जमकर नोंक-झोंक हो गया। जहां पुलिस ने शांत कराया। दोनो पक्ष खुले आम पुलिस के सामने कह रहे थे कि जान से मार देंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता है।

- Advertisement -

जमीन विवाद में गोलीबारी

- Advertisement -

वहीं आरोपी युवक को निम्न अभियुक्त ने जमीन विवाद के कारण निम्न पीड़ित युवक को मारी गोली हैं। जहां गोली आर-पार हो गया स्थिति अभी ख़तरे से बाहर बताई जा रही है।  गोलीबारी घटना पर बिहरा थानाअध्यक्ष ने बातचीत में बताया कि लक्षमिनिया गांव वार्ड नंबर 01 में जमीन विवाद के कारण गोली चली हैं। जॉंच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular