Featured

बहन की डोली संग उठी भाई की अर्थी, खुशी के माहौल में छाया गम।

बिहार के दरभंगा से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां एक ओर बहन की डोली उठी, तो दूसरी ओर भाई की अर्थी सजी. जहां घर में धूमधाम से शादी हुई, खुशियों का माहौल था. वहीं, दूसरी ओर भाई की तबियत बिगड़ी और हार्ट अटैक से उसकी अचानक मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया ।

 

बिहार के दरभंगा जिले से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है, जहां एक तरफ बहन की डोली उठी, तो वहीं, दूसरी तरफ भाई का अर्थी सजा. इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है. लोक शोकमय हैं. यह घटना हायाघाट प्रखंड के मझौलिया गांव की है, जहां मितो मंडल के घर उनकी बेटी की शादी रात को थी. वहीं, पांच भाई की इकलौती बहन होने के कारण पूरे परिवार के साथ पांचों भाई बहन की शादी से बहुत खुश थे. बाराती के स्वागत की तैयारी में पूरे परिवार के साथ गांव के लोग भी लगे हुए थे. घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. बाराती के आने के बाद जमकर डांस के साथ आतिशबाजी का इंतजाम था. चारों तरफ गांव की महिलाओं के द्वारा गाया जा रहा विवाह गीत से माहौल काफी खुशनुमा था.

 

विवाह खूब धूमधाम से संपन्न हुआ और सब विदाई में जुट थे कि अचानक से दुल्हन के दूसरे भाई चुनचुन मंडल, उम्र 34 वर्ष की तबीयत बिगड़ी. जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले कर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि चुनचुन मंडल की मौत हार्ट अटैक से हुई है. जिसके बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

 

जहां एक तरफ बहन की विदाई की गई. वहीं, दूसरी तरफ भाई का मृत शरीर एंबुलेंस से घर लाया गया. जिसके बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चुनचुन मंडल शादी शुदा थे. उनकी तीन महीने की बेटी भी है. मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरा गांव के लोग खबर सुन स्तब्ध हैं. सभी को विश्वास नहीं हो रहा कि इस परिवार में इतना बड़ा हादसा हो गया. अचानक चुनचुन मंडल सभी को छोड़ हमेशा के लिए चला गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *