Featured

मधुबनी में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, सभी प्रखंडों से लोग हुए शामिल। 

होली मिलन समारोह

इस मौके शंभु प्रसाद यादव ने कहा कि होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों से लोग शामिल हुए है. जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया है. होली पर्व शांति और प्यार का प्रतीक है. इसी कामना के साथ लोग इस तरह का आयोजन करते हैं. प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय ने कहा कि होली के मौके पर हम लोगों को बधाई भी देते हैं और साथ ही यह उम्मीद करते हैं कि एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर्व को मनाएंगे.

नए साल की शुरुआत

खासकर होलिका दहन के दिन हर तरह के जलन, ईर्ष्या को जलाकर लोग नए साल के सम्मत की शुरुआत करते हैं, जो लोग भी आज के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. उन्हें हम धन्यवाद देते है. इस मौके पर राजद के संजय कुमार यादव, लालू यादव, अजित नाथ यादव, सुमन यादव, पंकज यादव, संजय यादव, वीरेंद्र यादव, जय कुमार, प्रो. इस्तियाक अहमद, सुबेश्वर यादव, अशोक कुमार, ओम यादव, नागेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रसाद यादव, मिश्रीलाल यादव, सहित कई लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *