Featuredदरभंगाप्रादेशिक

वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण तेजी से हो रहा जलवायु परिवर्तन: प्रो. महेश चंद्र मिश्रा।

दरभंगा: स्थानीय मिल्लत महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वन महोत्सव का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. मो. इफ्तेखार अहमद की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया।

उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि वन हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का कार्य भी करते हैं। अतः आवश्यकता है कि वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाए।

भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. महेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है तथा प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर पड़ रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की।

महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सह राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मो. जमशेद आलम ने कहा कि पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है तेजी के साथ, वृक्ष लगाकर वायु प्रदूषण को किया जा सकता है नियंत्रित। अतः ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सोनी शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उसका संरक्षण भी आवश्यक है। मनुष्यों को प्रकृति से जुड़े रहना चाहिए क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण पर ही हमारा जनजीवन निर्भर करता है।

कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग के डॉ. राज किशोर पासवान, डॉ. शैलेश मिश्रा सहित अन्य शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *