Featuredदरभंगा

शराबी पुत्र से तंग आकर पिता ने पुत्र पर किया एफआईआर।

घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर

थाने में बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

इस संबंध में बताया जाता है कि आरोपित बेटा शराब के नशे में वृद्ध पिता के साथ दुर्व्यवहार तथा घर में कलह किया करता था।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शराबी बेटे गोपाल कुमार झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत

में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *