Featuredदरभंगा

शक्तिधाम मंदिर परिसर में राजनेता सुशील मोदी के निधन पर शोक सभा आयोजित।

दरभंगा। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के असामयिक निधन पर दरभंगा के शक्तिधाम मंदिर परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।

बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दरभंगा शाखा, दधीचि देहदान समिति, दरभंगा, डिविजनल चैंबर आॅफ कॉमर्स, दरभंगा एवं शक्तिधाम सेवा समिति, दरभंगा के संयुक्त

तत्वावधान में आयोजित शोकसभा में पूर्व महापौर अजय कुमार जालान, चैंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका,

बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दरभंगा शाखा के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार पोद्दार, दधिचि देहदान समिति के शाखा अध्यक्ष मनमोहन सरावगी, शक्तिधाम सेवा

समिति के अध्यक्ष पवन कुमार बगड़िया, चैंबर के प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन, विवेक कुमार बजाज, राजेश कुमार बोहरा, विनोद कुमार सरावगी, विप्र मंडल दरभंगा

के सचिव सुरेश शर्मा, रूक्मानंद अग्रवाल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *