आम निर्वाचन 2024 के अवसर 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो विधानसभा 86-केवटी एवं 87-जाले के लिए प्रतिनियुक्त सभी संबंधित मतदान पदाधिकारीयों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 87-जाले के लिए बनाए गए ईवीएम डिस्पैच सेंटर दरभंगा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, 86-केवटी हेतु बनाए गए केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल दरभंगा डिस्पैच सेन्टरों पर उपस्थित
मतदान कर्मियों और पदाधिकारीयों चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को बिंदुवार समझाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 मई 2024 को 14-दरभंगा संसदीय
निर्वाचन क्षेत्र में सभी मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान का कार्य बेहतर ढंग से किया गया है और मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है।
उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि केवटी एवं जाले विधानसभा के मतदान कर्मियों अपना कर्तव्य सही तरीके से निर्वाहन,तत्परता पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में अपना
काम करते हुए शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा कि 20 मई को पूर्वाह्न 7:00 से अपराह्न 6:00 तक मतदान कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान में सुविधा के लिए मतदाता पर्ची
दिया गया है, लेकिन यदि कोई मतदाता पर्ची नहीं लेकर भी आता है, तो उसे बाहर नहीं करेंगे, सहायक बीएलओ के पास उसका सीरियल नंबर अल्फाबेटिकल रखा रहता है, उसे मिलान कर लें या मतदाता के द्वारा मतदाता एप
माध्यम से भी क्रमांक पता करके आता है, तो मिलान कर लें और 12 वैकल्पिक दस्तावेज से किन्ही एक दस्तावेज से वे वोट कर सकते है। एंड्राइड मोबाइल के माध्यम से प्ले स्टोर पर जाकर दरभंगा मतदान केंद्र एप को लोड
कर निर्वाचन से संबंधित सारी जानकारियां एक साथ प्राप्त कर सकते हैं। अधिकांश मतदान अधिकारियों ने इस एप्प को लोड भी कर लिया है । आम जनता भी लोड कर अपने उपयोग में सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप अपना ध्यान रखें। सभी मतदान केन्द्रों पर न्यूनत
म आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है, सभी जगह पेयजल के लिए मटका की व्यवस्था कराई गई है।बुजुर्ग मतदाता एवं गर्भवती महिलाओं को मतदान प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। यदि वृद्ध एवं दिव्यांग
मतदाताओं को व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है तो उपलब्ध करा दें। सभी मतदान केन्द्रों पर दो-दो व्हीलचेयर कुर्सी उपलब्ध करा दी गई है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि सामग्री प्राप्त करने के बाद कहीं रुकना नहीं है,सभी लोग बुथ पर
ही जाए। किसी के लालच में नहीं आना है यदि शिकायत मिलेगी, तो सुसंगत धारा के तहत कारवाई की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कोई भी बॉडीगार्ड 200 मीटर की परिधि के मतदान केंद्र से बाहर ही रहेगा।





